फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: On the last day, initiation ceremony was held with all religion prayer meeting.

हाथरस : अंतिम दिन सर्व धर्म प्रार्थना सभा के साथ हुआ दीक्षा संस्कार

Mon, 01 Nov 2021 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: On the last day, initiation ceremony was held with all religion prayer meeting.
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में जिला मुख्यालय आयुक्त और उप शिक्षा निदेशक डॉ. ऋचा गुप्ता, अध्यक्ष और जिला विद्यालय निरीक्षक ऋतु गोयल के निर्देशन में बागला इंटर कॉलेज में चल रहे पांच दिवसीय तृतीय सोपान के प्रशिक्षण शिविर का समापन रविवार को हुआ। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के स्काउट-गाइड शामिल हुए।
जिला संगठन आयुक्त/एचडब्ल्यूबी धीरेंद्र प्रताप सिंह व विकास कुमार ने निर्धारित पाठ्यक्रम में स्काउट-गाइड प्रार्थना, झंडा गीत, ध्वज शिष्टाचार, गांठ बंधन, तंबू, टेंट, पुल टेंट, प्राथमिक चिकित्सा सहायता, सेल्यूटल, ताली बजाना, गजट बनाना आदि का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

आखिरी दिन जिला आयुक्त गाइड/प्रधानाचार्य ममता उपाध्याय, सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर अलीगढ़ मंडल राजेश कुमार प्रजापति, प्रधानाचार्य और कार्यक्रम संयोजक राजेश शुक्ला की देखरेख में सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ दीक्षा संस्कार व सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। सरदार पटेल के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य राजेश शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर डीओसी गाइड सोनाली वार्ष्णेय, यूनिट प्रभारी संजीव कुमार, जसराम सिंह, गाइड कैप्टन में कंचन रानी चतुर्वेदी, कमलेश यादव, राजवती, आसमा, इकबाल, अर्चना मिश्रा, जीनत आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed