फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: On the first day, challans of a dozen vehicles were deducted, three vehicles were seized

हाथरस : पहले दिन एक दर्जन वाहनों के काटे चालान, तीन वाहनों को किया सीज

Wed, 17 Nov 2021 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hathras: On the first day, challans of a dozen vehicles were deducted, three vehicles were seized
हाथरस : वाहनों की चेकिंग करतीं एआरटीओ। विज्ञप्ति - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

वाहनों का मार्ग कर जमा न करने वालों पर एआरटीओ ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ऐसे वाहनों के खिलाफ मंगलवार को कार्रवाई की गई। इस दौरान एक दर्जन वाहनों के चालान काटे गए। तीन वाहनों को सीज करते हुए संबधित थानों में बंद कराया गया। इससे वाहन स्वामियों में खलबली मची रही।
जिले में करीब इन दिनों ढाई लाख से अधिक वाहन डगर भर रहे हैं। इनमें करीब 36 सौ वाहन स्वामियों ने मार्ग कर जमा नहीं किया है। कई बार वाहन स्वामियों को सूचना दी गई, लेकिन आज तक लक्ष्य के सापेक्ष बकाया नहीं मिल सका है। बकाया वसूली को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह ने शहर के मथुरा बरेली, आगरा अलीगढ़ मार्ग पर बकाया वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान एक दर्जन वाहनों के चालान काटे गए। इस दौरान तीन वाहनों को सीज करते हुए थानों में बंद कराया। मामले में एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह का कहना है कि बकाया वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ 25 तक लगातार अभियान चलाया जाएगा। कार्यवाही से बचने के लिए वाहन स्वामी कार्यालय में आकर बकाया जमा करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed