फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: On the death of the young man in the accident, the dead body was jammed on the road

हाथरस : हादसे में युवक की मौत पर शव को सड़क पर रख किया जाम

Sun, 06 Mar 2022 10:32 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:32 PM IST
विज्ञापन
Hathras: On the death of the young man in the accident, the dead body was jammed on the road
युवक का शव गांव आने पर हंगामा करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ/सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद मुरसान रोड पर शनिवार की रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव आने पर ग्रामीणों ने उसे सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीण एवं उसके परिजन आरोपी की गिरफ्तारी एवं आर्थिक सहायता देने की मांग कर रहे थे।
सूचना पर सीओ सादाबाद ब्रह्म सिंह व कोतवाली के साथ चंदपा सहपऊ एवं मुरसान कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ ने मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों को समझा बुझाकर एवं परिवार को सरकार से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

शनिवार की देर रात गांव बहादुरपुर भूप निवासी भरत सिंह के पुत्र राजू (30) सहपऊ क्षेत्र के एक गांव से बाइक से अपने छह वर्षीय भतीजे देव के साथ घर जा रहा था। जैसे ही बाइक सादाबाद मुरसान रोड स्थित सुनीता बंसल एंड ब्रह्माय देवी कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंची तो किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगते चाचा-भतीजा सड़क पर गिर गए। परिजनों ने उनको सीएचसी सादाबाद में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने राजू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, भतीजे को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया। रविवार को शव गांव आने पर कोहराम मच गया। परिजनों व ग्रामीणों ने शव को सादाबाद मुरसान मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया।
शीतगृह पर पल्लेदारी का काम करता है मृतक
ग्रामीणों एवं परिजनों का कहना था कि मृतक शीतगृह पर पल्लेदारी का काम करता था। अब उसकी पत्नी एवं चार छोटे-छोटे बच्चों की देखभाल करने वाला कोई नहीं है। यदि उसके परिवार को शीतगृह व सरकार से आर्थिक सहायता मिले तब ही वह जाम खोलेंगे।

इस पर सीओ ने मृतक के परिवार को सरकार से मुआवजा एवं आर्थिक सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद ही ग्रामीणों ने जाम खोला। वहां से भीड़ हटने के काफी देर बाद रोड पर आवागमन सुचारु हो पाया। देर शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।

युवक की मौत पर रोते-बिलखते परिजन।  संवाद

युवक की मौत पर रोते-बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : SHAPHU

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed