फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: On Mahashivratri today, the city will be rebuilt in the devotion of the innocent

हाथरस : महाशिवरात्रि पर आज भोले की भक्ति में रमेगा शहर

Tue, 01 Mar 2022 01:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
Hathras: On Mahashivratri today, the city will be rebuilt in the devotion of the innocent
शिविर लगाकर कांवड़ियों की सेवा करते लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। इसको लेकर शिव मंदिरों में खास तैयारियां की गई हैं। सोमवार को शहर भर में कांवड़ियों की धूम रही। घुंघरूओं की रुनझुन और बम भोले के जयकारों से वातावरण भी शिवमय हो गया। कांवड़ियों के विश्राम के लिए कदम कदम पर भक्तों द्वारा सेवा शिविर लगाए गए। शिविर में हो रहे भक्ति गीत संचार की गूंज दूर दूर तक सुनाई दी।
महाशिवरात्रि की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। मंगलवार को शिव मंदिरों में भोलेबाबा का शृंगार किया जाएगा। भक्त जलाभिषेक के साथ मनोरथ पूर्ण होने की कामना अविनाशी शिव से करेंगे। शहर व आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में शिव भक्त कांवड़ लेने के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

सड़कों पर जगह जगह जलपान, विश्राम आदि के लिए शिविर लगाए गए हैं। बाजारों में भी महाशिवरात्रि की धूम मची है। शिवरात्रि भगवान शिव और मां शक्ति के मिलन का पर्व है। इस दिन शिवभक्त उपवास रखकर शिव की साधना करते हैं तो दूसरी ओर बहुत से भक्त गंगा जी से जल लाकर महादेव का अभिषेक करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की सुबह भक्त अपने वाहनों से रवाना हुए। इस दौरान शहर में चारों ओर बम बम भोले, हर हर गंगे के जयकारे सुनाई दिए। आगरा अलीगढ़, हाथरस सिकंदराराऊ मार्ग पर कांवड़ियों की लंबी-लंबी कतारें दिखाई दी।

इन मंदिरों में रहेगी भक्तों की भीड़
चौबे वाले महादेव, बाबुलनाथ महादेव, गापेश्वरनाथ महादेव, चिंताहरण महादेव, नमृदेश्वर महादेवर, बौहरेश्वर महादेव, कैलाश महादेव, हाथरसी मंदिर आदि मंदिरों पर सुबह से भक्त भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। शाम को भव्य शृंगार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed