फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: On Mahashivratri, pebbles will prick the feet of Kanwariyas

हाथरस : महाशिवरात्रि पर कांवड़ियों के पांव में चुभेंगे कंकड़

Wed, 23 Feb 2022 11:17 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Hathras: On Mahashivratri, pebbles will prick the feet of Kanwariyas
हाथरस : कलेक्ट्रेट के सामने रजबहे की टूटी सड़क। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर इस बार भी कांवड़ियों को बदहाल सड़कों से होकर गुजरना होगा। गंगाघाटों से कंधे पर गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों के पांव में टूटी सड़क पर बिखरे कंकड़-पत्थर चुभेंगे। कई राजमार्गों में तो गहरे-गहरे गड्ढे हैं। ज्यादातर सड़कें अमृत योजना के तहत चल रहे काम की वजह से खुदी पड़ी हैं। कुछ शिव मंदिरों के आसपास स्थायी रूप से जलभराव भी है। ऐसे में कांवड़ियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
शहर की सड़कों को अमृत योजना के तहत चल रहे कार्यों ने बदहाल कर दिया है। शहर के मुख्य बाजारों की सड़कें, गलियां और कॉलोनियों की सड़कें इस योजना के तहत खुदी पड़ी हैं, लेकिन इन्हें दुरुस्त नहीं कराया गया है। नगर पालिका को इसके लिए जल निगम से बजट नहीं मिला है। इनके अलावा भी कई राजमार्ग व संपर्क मार्गों की हालत बदतर है। शहर से जलेसर के लिए जाने वाले रास्ते पर गहरे-गहरे गड्ढे हैं। मथुरा-बरेली मार्ग पर भी कई स्थानों पर सड़क में गड्ढे हैं। इस सड़क की हालत लंबे समय से नहीं सुधरी है। कई अन्य लिंक रोड पर भी कंकड़ और गिट्टियां उखड़ी हुई हैं।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि का पर्व एक मार्च को है। इस पर्व के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। हजारों की संख्या में कांवड़िये गंगाघाटों से गंगाजल लेकर नंगे पांव यहां से गुजरेंगे। कांवड़िये यहां के शिव मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे, लेकिन उन्हें मंदिरों तक पहुंचने के लिए बदहाल सड़कों से गुजरना होगा। इनमें से कई सड़कें गंदे पानी में डूबी हैं। ऐसे में कांवड़ियों को इस समस्या से भी दो-चार होना पड़ेगा। त्योहार से पहले इन समस्याओं का निराकरण न होने से श्रद्धालुओं में काफी नाराजगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed