फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: On Mahashivratri, Brahma Kumaris took out Shiva procession

हाथरस : महाशिवरात्रि पर ब्रह्माकुमारियों ने निकाली शिव शोभायात्रा

Mon, 28 Feb 2022 12:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Hathras: On Mahashivratri, Brahma Kumaris took out Shiva procession
कांवड़ का सामान खरीदने के लिए दुकान पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद/सहपऊ।
विज्ञापन

सादाबाद कस्बे में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बैनर तले रविवार को शिव बाबा की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा ने नगर के मुख्य बाजारों में भ्रमण किया। शिव बरात की सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। हाथ में शिव ध्वज लिए हुए श्वेत वस्त्रधारी ब्रह्मवत्सों ने जयकारे लगाए। यात्रा के मध्य में कई जगह शिव बाबा का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।
डॉ. भगवती प्रसाद उपाध्याय ने शिव बाबा और ब्रह्माकुमारी बहनों को फूलमालाएं पहनाकर और प्रसाद देकर सम्मानित किया। अंत में ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पर शोभायात्रा का समापन हुआ। उसके बाद मंचीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। संस्था की हाथरस जनपद प्रभारी ब्रह्माकुमारी सीता दीदी ने कहा वर्तमान समय कलियुग का है।
विज्ञापन

शिवरात्रि का त्योहार अज्ञान के अंधकार की रात्रि को समाप्त कर ज्ञान का प्रकाश लाने का यादगार पर्व है। अपने जीवन से बैर अर्थात बुराइयों को शिव पर अर्पित करना ही सच्ची शिव रात्रि मनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रालोद नेता गुड्डू चौधरी ने कहा कि धार्मिक स्थानों पर अच्छी शिक्षा मिलती है। यह शिक्षा हमारे जीवन में आ जाए तो हम सबका कल्याण हो जाए। उन्होेंने कहा कि वह राजनीति में होते भी झूठ से बचकर रहने का प्रयास करते हैं।
वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका स्थानीय प्रभारी ब्रह्मा कुमारी भावना ने कहा कि समय बहुत तीव्र गति से आगे जा रहा है। कोई भी श्वांस मनुष्य की अंतिम श्वांस हो सकती है। यदि यह अमूल्य समय आपने गंवा दिया तो आपको पछताने का मौका भी नहीं मिलेगा।

कार्यक्रम के मध्य में बाल कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में धौलपुर के सत्यप्रकाश भाई, बीके सीमा दाऊजी, पीयूष अग्रवाल अध्यक्ष अग्रवाल सभा, अखिलेश मिश्रा, विवेक गौतम, विपिन गौतम आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर बीके रामबाबू बघेल, मिथलेश, बबिता बहन, रनवीर भाई, मधुवन भाई, संतोष बघेल, कालीचरण, रेखा गौतम आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed