फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: On completion of the investigation, the report of theft from the malaria department store will be recorded

हाथरस : जांच पूरी होने पर दर्ज होगी मलेरिया विभाग के स्टोर से हुई चोरी की रिपोर्ट

Wed, 07 Apr 2021 11:44 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Hathras: On completion of the investigation, the report of theft from the malaria department store will be recorded
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सीएमओ दफ्तर परिसर स्थित मलेरिया विभाग के स्टोर में हुई चोरी के मामले की पुलिस जांच कर रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करेगी। तालाब चौराहा के निकट स्थित सीएमओ दफ्तर परिसर में मलेरिया विभाग का स्टोर है। जहां पर फॉगिंग व दवा का छिड़काव करने वाली मशीन के अलावा अन्य दवाएं भी रखी रहती हैं। इसी स्टोर को चोरों ने 15 मार्च को निशाना बनाया और लाखों रुपये के सामान को पार कर ले गए। यहां पर साल में यह दूसरी चोरी हुई है।
इस मामले में विभाग को 15 मार्च को ही जानकारी हो गई थी, लेकिन चोरी के मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दो अप्रैल को दी गई है। यही बात चोरी के मामले को लेकर संदेह पैदा कर रही है। फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं विभाग द्वारा एक कर्मचारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

- जिस वक्त स्टोर से चोरी हुई, उस वक्त मेरी तबियत खराब थी। इसलिए तहरीर नहीं दे सका। स्वास्थ्य ठीक होने पर दफ्तर आया तो तहरीर दी। एक कर्मचारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एम जौहरी, जिला मलेरिया अधिकारी।
- मलेरिया विभाग के स्टोर में हुई चोरी के मामले की तहरीर प्राप्त हुई है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अरविंद कुमार राठी, एसएचओ कोतवाली सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed