फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Older death due to corona infection

हाथरस : कोरोना संक्रमण से वृद्धा की मौत

Mon, 17 May 2021 10:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Older death due to corona infection
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गांव नगला सुखराम निवासी मिथिलेश देवी (70) पत्नी शिव स्वरूप ओझा की रविवार देर शाम बागला अस्पताल में मौत हो गई। कुछ दिन पहले संक्रमित पाए जाने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार की देर शाम उनकी मौत हो गई। महिला के पॉजिटिव मिलने पर सीएचसी की टीम ने गांव में पहुंच कर इनके परिजनों की भी जांच की। इसमें परिवार की एक 21 वर्षीय युवती भी संक्रमित मिली है। उसे होम आइसोलेट कर दिया। रविवार की देर रात गांव में शव पहुंचने पर उनका दाह संस्कार कर दिया गया।
क्षेत्र के गांव नगला प्रेम सिंह निवासी महावीर सिंह (65) पुत्र भूदेव सिंह की भी 13 मई को वृंदावन के एक अस्पताल में इलाज के दौरान कोरोना से मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर जब सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके गांव में परिजनों की कोरोना जांच के लिए पहुंची तो उनकी साठ वर्षीय पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। महावीर एवं मिथिलेश की कोरोना बीमारी से हुई मौत व उनके परिवार में एक-एक सदस्य कोरोना संक्रमित मिलने पर दोनों गांवों के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र में कोरोना से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। क्षेत्र में अब तक तीन महिलाओं सहित पांच लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि, अप्रैल-मई में गांवों में बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा सैकड़ा पार कर चुका है। लेकिन पांच लोगों को छोड़कर अन्य किसी मरने वाले की भी स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से मरने की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed