फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Old man dies after being hit by train

हाथरस : ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Thu, 15 Jul 2021 10:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Old man dies after being hit by train
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रक पर एक वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेजा है। शव का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
मृतक के भतीजे ओमवीर निवासी नगला मीरा (नगवाई) थाना जलेसर जिला एटा ने बताया कि उसके 55 वर्षीय चाचा सीताराम काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनकी दवा चल रही थी। बुधवार की शाम साढ़े चार बजे वह गांव से दवा लेने साइकिल से जलेसर जाने की कहकर गए थे। जब रात को लौटकर नहीं आए तो उन्होंने उनको काफी तलाश किया।
विज्ञापन

सुबह सोशल मीडिया पर फोटो देखकर वह यहां पर आए हैं। पुलिस ने मौके पर मिली साइकिल को उनके परिजनों को सौंप दिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed