{"_id":"61a12473dc094179236767b4","slug":"hathras-old-fare-will-be-applicable-for-train-passengers-soon-hathras-news-ali279130249","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ट्रेन यात्रियों के लिए जल्द होगा पुराना किराया लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ट्रेन यात्रियों के लिए जल्द होगा पुराना किराया लागू
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को जल्द किराये में राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे प्रशासन द्वारा किराये की पुरानी दरों को सॉफ्टवेयर में फीड किया जा रहा है। प्लेटफार्म टिकट शुक्रवार से 30 रुपये के स्थान पर 10 रुपये का हो गया। इससे भी यात्रियों की जेब पर बोझ कम होगा।
उल्लेखनीय है कि कोरोना काल में रेलवे प्रशासन ट्रेनों के आगे शून्य लगाकर सभी को स्पेशल व श्रमिक स्पेशल में परवर्तित कर दिया गया था। इस कारण इनके किराये की दरों में भी वृद्धि की गई। अब कोरोना काल समाप्त होने के बाद रेलवे द्वारा यात्रियों को आर्थिक रूप से राहत देने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
रेलवे प्रशासन ने मथुरा-कासगंज, हाथरस जंक्शन से दिल्ली व अन्य मार्गों पर संचालित होने वाली ट्रेनों के आगे से शून्य को हटा दिया है। अब इन ट्रेनों का संचालन पूर्व की भांति होने के साथ किराये की दरों को भी कम किया जाएगा। माना जा रहा है कि एक-दो दिन के अंदर किराये की पुरानी दरें लागू हो जाएंगी। हाथरस सिटी स्टेशन पर अब तक 30 रुपये का प्लेटफॉर्म यात्रियों को मिलता था। अब इसे रेलवे प्रशासन ने घटाकर 10 रुपये कर दिया है। प्लेटफॉर्म टिकट की चेकिंग के लिए अभियान चलाया जाएगा। संवाद