{"_id":"61abba2b2c81182397430174","slug":"hathras-often-the-lock-hangs-on-the-community-toilet-sadabad-news-ali2797630144","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सामुदायिक शौचालय पर अक्सर लटका रहता है ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सामुदायिक शौचालय पर अक्सर लटका रहता है ताला
विज्ञापन
गांव गहचौली में सामुदायिक शौचालय पर लटका ताला।
- फोटो : SADABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में बनवाए गए सामुदायिक शौचालय ग्रामीणों के प्रयोग में नहीं आ रहे हैं। सामुदायिक शौचालय पर अक्सर ताला लटक रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां तैनात कर्मचारी कभी-कभी यहां आता है, लिहाजा यह शौचालय भी कभी कभार ही खुलता है, ऐसे में शासन की मंशा पर पानी फिर रहा है।
ग्रामीणों को इस शौचालय का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। शौचालय में तैनात कर्मी को दो-तीन बार नोटिस भी दिया जा चुका है लेकिन वह नियमित रूप से ड्यूटी पर नहीं आता। जिम्मेदार अधिकारी भी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।
- लाखों रुपये खर्च कर बनवाए गए इस शौचालय का लाभ न मिलने से ग्रामीण काफी परेशान हैं। कई बार अधिकारियों के संज्ञान में भी इस शौचालय के न खुलने की समस्या लाई गई है, लेकिन आज तक किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया है। - राजवीर सिंह, ग्रामीण
विज्ञापन
- काफी समय पहले शौचालय बनाकर खड़ा कर दिया, लेकिन यह नियमित रूप से नहीं खुलता। अगर यह नियमित रूप से खुले तो इसका लाभ ग्रामीणों को मिले, लेकिन शौचालय महीने में एकाध दिन ही खुलता है, जिस वजह से ग्रामीण इसके लाभ से वंचित रह जात हैं। - बलवीर सिंह, ग्रामीण
- सामुदायिक शौचालय पर तैनात कर्मचारी ठीक ढंग से ड्यूटी नहीं कर रहा है। वह नियमित रूप से इसे नहीं खोलता। दो-तीन बार उसे नोटिस भी मिल चुका है लेकिन इसके बाद भी कर्मचारी मनमानी कर रहा है। यहां किसी अन्य कर्मचारी की नियुक्ति होनी चाहिए। - राकेश, ग्राम प्रधान, गहचौली।
- मामला संज्ञान में नहीं था, अब संज्ञान में आया है। अगर सामुदायिक शौचालय नियमित रूप से नहीं खुल रहा है तो उसे नियमित रूप से खुलवाया जाएगा, अगर इसमें किसी प्रकार की लापरवाही की गई तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। - अशोक कुमार, प्रभारी बीडीओ, खंड विकास सादाबाद।