{"_id":"61d1ed3a3f7d830d976e8678","slug":"hathras-officers-inaugurated-temporary-cow-shelter-in-garhi-anta-sadabad-news-ali282129395","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अफसरों ने गढ़ी अंता में किया अस्थायी गोशाला का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अफसरों ने गढ़ी अंता में किया अस्थायी गोशाला का शुभारंभ
विज्ञापन
गांव गढ़ी अंता में अस्थायी गोशाला का फीता काटकर शुभारंभ करते एसडीएम, बीडीओ और एडीओ पंचायत।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
क्षेत्र के किसानों को निराश्रित गोवंशों की समस्या से राहत देने के लिए प्रशासन ने अस्थायी गोशालाएं खोलना शुरू कर दी हैं। शनिवार को नए साल के पहले ही दिन ग्राम पंचायत तसींगा के मजरा गांव गढ़ी अंता में अस्थायी गोशाला का एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे, बीडीओ अशोक कुमार, एडीओ पंचायत देवेंद्र गौतम ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
एसडीएम ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि निराश्रित गोवंश के भरण पोषण के लिए दो से तीन गांव के बीच एक गोशाला खोलने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे कि इन निराश्रित गोवंश का भरण पोषण हो सके। कहा कि, किसान धैर्य बनाए रखें, कुछ ही दिनों में काफी हद तक निराश्रित गोवंश की समस्या से उन्हें राहत मिल जाएगी।
गांव गढ़ी अंता के बाद गांव बीजलपुर और कजरौठी में भी एक दो दिन में अस्थायी गोशालाओं का शुभारंभ किया जाएगा, जिसके बाद काफी संख्या में इन तीनों गोशालाओं में निराश्रित गोवंश को रखा जा सकेगा। एडीओ पंचायत ने बताया कि गांव गढ़ी अंता की गोशाला में लगभग 300 की संख्या में गोवंशों का भरण पोषण हो सकता है।
विज्ञापन
इस दौरान ग्राम प्रधान पति श्यामवीर सिंह अधिकारियों का स्वागत किया गया। मौके पर सचिव संत कुमार, केपी सिंह, मुकेश चौधरी, काहीराम सिंह, अमर सिंह, नेम सिंह, दिगंबर सिंह, नरेंद्र डीलर, रमेश, प्रभुदयाल आदि थे।