{"_id":"623231bcff65ad09843f0fea","slug":"hathras-officers-caught-in-doubt-about-the-code-of-conduct-of-the-legislative-council-development-work-disrupted-hathras-news-ali2872703117","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : विधान परिषद की आचार संहिता के संशय में फंसे अफसर, विकास कार्य बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : विधान परिषद की आचार संहिता के संशय में फंसे अफसर, विकास कार्य बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विधानसभा निर्वाचन की आचार संहिता खत्म होने के बाद विभागों में तेजी से पत्रावलियों पर विभागीय अधिकारियों की ओर से कार्रवाई शुरू की गई थी। योजनाओं की समीक्षा आदि का कार्य भी शुरू हुआ था, लेकिन एमएलसी चुनाव आने के साथ ही फिर से आचार संहिता लगने को लेकर अब विभागीय अधिकारियों में संशय की स्थिति बनी हुई है। इस कारण विभागों में काम काज शुरू नहीं हो पा रहा है।
विधान परिषद निर्वाचन को लेकर अधिकारी एक दूसरे विभागों से कार्यों को शुरू किए जाने को लेकर जानकारी लेने में जुटे हुए हैं। यहां तक कि अपने उच्चाधिकारियों से भी निर्देश मांग रहे हैं। डीएम रमेश रंजन ने बताया कि विधान परिषद चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हैं, लेकिन इस आचार संहिता से विकास कार्य प्रभावित नहीं हो सकेंगे। विभागों में नए कार्य आसानी से कराए जा सकते हैं। आचार संहिता कुछ दायरों तक निर्धारित की गई है। संवाद