फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Officer's chakri benefited, freedom from election duty

हाथरस : अफसरों की चाकरी का फायदा, चुनाव ड्यूटी से मिली मुक्ति

Thu, 10 Feb 2022 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Officer's chakri benefited, freedom from election duty
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के बड़े अफसरों की सेवा में लगे पंचायतराज विभाग के करीब 24 सफाई कर्मियों को विधानसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण में 20 फरवरी को होने वाले मतदान की ड्यूटी से मुक्त रखा गया है। यह कर्मचारी जिला स्तरीय अफसरों के घर और कार्यालयों पर सेवारत बताए जा रहे हैं, जबकि वास्तविकता में इनकी भर्ती ग्राम पंचायतों में सफाई कार्य के लिए हुई है, लेकिन अफसरों ने इन कर्मियों को ड्यूटी से मुक्त करके इन्हें अपनी सेवा करने का भरपूर इनाम दिया है।
जिले में तीसरे चरण में होने वाले मतदान में दिव्यांग, गर्भवती महिलाओं व गंभीर बीमारियों से ग्रस्त कर्मियों की ड्यूटी काटने के निर्देश जारी किए गए हैं, लेकिन इन निर्देशों की आड़ में से ऐसे कर्मियों को ड्यूटी से मुुक्त किया जा रहा है, जो नियमों को ताक पर रखकर अफसरों की चाकरी में लगे हैं। जिले में पंचायतराज विभाग के करीब दो दर्जन कर्मियों को चुनाव ड्यूटी से इसलिए मुक्त रखा गया है, क्योंकि उन्हें अफसरों के घर और दफ्तरों में ड्यूटी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

रिकॉर्ड के अनुसार कलेक्ट्रेट में चार सफाई कर्मी, डीएम आवास पर सात सफाई कर्मी, मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) कार्यालय में छह सफाई कर्मी, निर्वाचन कार्यालय में दो सफाई कर्मी, परियोजना निदेशक के कार्यालय में सात सफाई कर्मी, जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) कार्यालय में एक दर्जन सफाईकर्मी तैनात हैं। इसके अलावा अन्य कार्यालयों में भी सफाईकर्मी तैनात हैं। यह सफाईकर्मी अफसरों की जी हजूरी कर खुद को चुनाव ड्यूटी से मुक्त कराने में सफल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी काटने में चल रही मनमानी
हाथरस। कार्मिकों की ड्यूटी लगाने व हटाने में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्मिकों को लगाया गया है। इसी वजह से सबसे ज्यादा ड्यूटी बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मियों की हटाई गई हैं। कार्मिक ड्यूटी के काम में लगे कुछ कार्मिक मनमाने तरीके से ड्यूटी काटने का काम कर रहे हैं। इसे लेकर कुछ कर्मियों की मंशा पर भी सवाल उठ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed