फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Officer busy in election, electricity thief cool

हाथरस : अधिकारी चुनाव में व्यस्त, बिजली चोर मस्त

Fri, 28 Jan 2022 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Officer busy in election, electricity thief cool
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिजली अधिकारी चुनाव में व्यस्त हो गए हैं। बिजली चोर मस्त हैं। चुनाव की सुगबुगाहट के चलते दो महीन से जिले में चेकिंग अभियान बंद चल रहा है। इस कारण शहर में 34 प्रतिशत व देहात में 60 प्रतिशत बिजली चोरी का आंकड़ा दर्ज किया जा रहा है। यह जिला बिजली चोरी के मामले में टॉप टेन की सूची में शामिल है।
उल्लेखनीय है कि बिजली अफसरों को वीडियो कांफ्रेस के दौरान बार बार यह निर्देश दिए जा रहे हैं कि बिजली चोरी पर अंकुश लगाएं। इस काम के लिए केंद्र सरकार द्वारा रिवेम्प स्कीम के तहत बजट भी दिया जा रहा है। इसके तहत लाइनों को बदला जाएगा।
विज्ञापन

सात नए सबस्टेशन जिले में बनाए जाएंगे। शर्त यह है कि बिजली चोरी के आंकड़े को सिंगल डिजिट में लाना है। इसके बाद भी जिले में दो माह से बिजली चोरी का अभियान बंद पड़ा हुआ है। इस कारण बिजली चोरी करने वाले आराम से हीटर व अन्य उपकरण चलाकर विभाग को हर माह लाखों रुपये की चपत लगा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed