फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Oath against corruption administered to girl students

हाथरस : छात्राओं को दिलाई भ्रष्टाचार के विरुद्ध शपथ

Sat, 05 Nov 2022 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Oath against corruption administered to girl students
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आर्यावर्त बैंक द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत पूरे सप्ताह बैंक कर्मियों और जनता को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय कार्यालय सहित सभी 56 शाखाओं द्वारा शपथ ग्रहण तथा जागरूकता शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को हाथरस के महात्मा गांधी गर्ल्स इंटर कॉलेज में कार्यक्रम हुआ। भ्रष्टाचार के विरुद्ध छात्राओं को शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर्यावर्त बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय हाथरस के वरिष्ठ प्रबंधक अभय शर्मा और शाखा प्रबंधक विशाल तिवारी, मुरसान गेट चौकी प्रभारी अधिकारी सोनू कुमार व इंदराज ने भाग लिया। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथियों के सम्मान में आयोजित स्वागत गान से हुआ। इसके पश्चात निबंध, पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। निबंध प्रतियोगिता में संगम कुमारी को प्रथम, वैशाली शर्मा को द्वितीय व माधुरी को तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता में महक कौशिक को प्रथम, डॉली को द्वितीय व अंजलि जादौन को तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। भाषण प्रतियोगिता महक कौशिक को प्रथम, अंजुम को द्वितीय तथा मुस्कान राघव को तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अभय शर्मा ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध छात्राओं को शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्या डॉ सिम्मीजीत , मीनू सलूजा, बीना शर्मा , सुनीता शर्मा, ज्योति गंभीर , संध्या शर्मा, मंजूरी व मंजू शर्मा आदि ने भाग लिया। संचालन रन सिंह सिसोदिया ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed