फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Oath administered on Constitution Day in court premises

हाथरस : न्यायालय परिसर में संविधान दिवस पर दिलाई शपथ

Fri, 26 Nov 2021 11:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Oath administered on Constitution Day in court premises
हाथरस : संविधान दिवस अवसर पर शपथ दिलातीं जिला जज। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जनपद न्यायालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा भारत का संविधान दिवस जनपद न्यायाधीश के न्यायालय कक्ष में जनपद न्यायाधीश मृदुला कुमार एवं समस्त न्यायिक अधिकारी व कर्मचारियों की मौजूदगी में मनाया गया। जनपद न्यायाधीश ने भारत के संविधान की उद्देशिका का पाठन कर शपथ दिलाई।
जनपद न्यायाधीश ने कहा कि भारत के प्रत्येक व्यक्ति को संविधान का अनुपालन करने की नैतिक जिम्मेदारी निभानी चाहिए। सभी न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारियों से भी अपेक्षा की कि वे भारतीय संविधान को अक्षुण्ण बनाए रखें। उन्होंने कहा कि हर वर्ष 26 नवंबर का दिन देश में संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। 26 नवंबर को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है।
विज्ञापन

26 नवंबर 1949 को ही देश की संविधान सभा ने वर्तमान संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। हालांकि इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। भारतीय संविधान में सभी वर्गों के हितों के मद्देनजर विस्तृत प्राविधानों को शामिल किया गया है। विशेष न्यायाधीश एससीएसटी व नोडल अधिकारी अनुराग पंवार ने कहा कि संविधान का पालन करें और ईमानदारी के साथ कार्य करें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव चेतना सिंह ने कहा कि संविधान हम सभी का समानता का अधिकार देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर दिल्ली और लखनऊ में आयोजित हुए कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिला दीवानी न्यायालय हाथरस, कलेक्ट्रेट और तहसील परिसर में सूचना विभाग द्वारा एलईडी वैन के माध्यम से किया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा सविधान सभा की चर्चाओं का डिजिटल संस्करण, भारत के मूल संविधान की सुलेखित प्रति डिजिटल संस्करण, भारत का अद्यतन संविधान की डिजिटल कॉपी जारी की तथा संवैधानिक लोकतंत्र पर ऑनलाईन प्रश्नोत्तरी का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस के दिन आप सबके साथ यहां उपस्थित होकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed