{"_id":"6050ead68ebc3e76a0312a7c","slug":"hathras-now-the-workers-will-knock-the-door-of-the-defaulters-for-14-days-hathras-news-ali258787556","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अब फिर 14 दिन तक बकायेदारों का दरवाजा खटखटाएंगे कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अब फिर 14 दिन तक बकायेदारों का दरवाजा खटखटाएंगे कर्मी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी एक बार फिर करीब 14 दिन तक बकायेदारों का दरवाजा खटखटाएंगे। शासन ने ओटीएस में पंजीकरण की तिथि शासन स्तर से 31 मार्च कर दी है। लिहाजा विभागीय अधिकारी अब करोड़ों रुपये का बकाया वसूलने की कोशिश में जुट गए हैं।
विभागीय अधिकारियों की मानें तो 200 से अधिक गांवों पर बिजली विभाग की उधारी है। करोड़ों रुपये की बकाया राशि होने के बावजूद लोग ओटीएस में रुचि नहीं ले रहे हैं। अभी तक पंजीकरण ने भी रफ्तार नहीं पकड़ी है। अब सोमवार की देर शाम ओटीएस में पंजीकण की तिथि को शासन स्तर से बढ़ा दिया गया है।
विभागीय अधिकारी अब बाकी ओटीएस में पंजीकरण कराने में जुट गए हैं। शहर से देहात तक सबस्टेशनों पर शिविर लगाए जा रहे हैं। विभाग द्वारा 10 हजार रुपये से अधिक के बकायेदारों की फेहरिस्त तैयार की गई है। विभागीय अधिकारी व कर्मचारी अब इन बकायेदारों के यहां वसूली करने पहुंचेंगे। शहर में बकायेदारों की संख्या ज्यादा नहीं हैं और अन्य विद्युत वितरण खंडों में भी कुछ ही लोगों ने ओटीएस में पंजीकरण कराए हैं। खासकर नलकूप उपभोक्ता तो ओटीएस में अभी पूरी तरह रुचि नहीं ले रहे हैं।