फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Now the star campaigners will be in support of the candidates

हाथरस : प्रत्याशियों के समर्थन में होंगे अब स्टार प्रचारकों के दौरे

Thu, 10 Feb 2022 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Now the star campaigners will be in support of the candidates
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सभी प्रमुख दलों के प्रत्याशी अपने पक्ष में चुनावी माहौल बनाने में जुट गए हैं। ऐसे में इनकी कोशिश है कि वह अपनी पार्टी के स्टार प्रचारकों को क्षेत्र में लाएं और उनकी सभाएं यहां कराएं।
किस प्रत्याशी के आने से किस क्षेत्र में कितना असर होगा, इसका आंकलन भी किया जा रहा है। जिले में तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होना है। ऐसे में अगले तीन-चार दिन बाद यहां स्टार प्रचारकों का तांता लग जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य, सांसद हेमा मालिनी व भाजपा के कुछ अन्य स्टार प्रचारकों का आना तय माना जा रहा है। गृह मंत्री अमित शाह पिछले विधानसभा चुनाव में दो बार जिले में सभाएं करने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में माना जा रहा है कि वह यहां भी चुनाव प्रचार करने आएंगे। सपा-रालोद प्रत्याशियों के समर्थन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी संयुक्त रूप से और अलग-अलग भी चुनावी सभाएं करने आएंगे।

कांग्रेस के प्रत्याशी यहां कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के कार्यक्रम की मांग कर चुके हैं। सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र में बघेल समाज के वोटरों की अच्छी संख्या है, इसलिए वहां छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बुलाने की मांग की जा रही है। इसी प्रकार सादाबाद में दीपेंद्र हुड्डा व अन्य जाट नेताओं को बुलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed