फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Now the elders of village Baratar Khas got corona infected

हाथरस: अब गांव बरतर खास के बुजुर्ग निकले कोरोना संक्रमित

Tue, 09 Jun 2020 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Now the elders of village Baratar Khas got corona infected
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब कासगंज रोड स्थित गांव बरतर खास निवासी एक वृद्ध अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में जांच के दौरान संक्रमित पाया गया है। अब प्रशासन गांव को हॉट स्पॉट घोषित कर जरूरी पाबंदियां लगाने की तैयारी कर रहा है।
बता दें कि गांव निवासी एक वृद्ध का अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। वहां पर इलाज के दौरान कोरोना की जांच के लिए उसका नमूना लिया गया था। जांच में वृद्ध पॉजिटिव पाया गया है। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन में खलबली मच गई।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि दूसरे राज्यों में काम करने वाले जो प्रवासी गांव लौटे हैं, उनकी जांच होने पर संक्रमितों की संख्या और बढ़ सकती है। बता दें कि नगर के एक कपड़ा कारोबारी के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद क्षेत्र में पहले से ही दहशत का माहौल है। अब ग्रामीण क्षेत्र में मरीज निकलने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के साथ आम लोगों की भी चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावधानी से ही कर सकते हैं बीमारी से बचाव
सिकंदराराऊ। व्यापारी नेता एवं समाजसेवी विपिन वार्ष्णेय ने क्षेत्र के लोगों से अनुरोध किया इस बीमारी से बचने का एकमात्र तरीका सामाजिक दूरी, मास्क लगाकर ही निकलने और बराबर सैनिटाइजेशन करते रहना ही है। अगर अब भी लोग सख्ती से इसका पालन कर लेते हैं तो स्थिति को भयावह होने से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed