फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Now the certificate of anti-coronavirus vaccination will also be available on WhatsApp

हाथरस : अब व्हाट्सएप पर भी मिल सकेगा कोरोनारोधी टीकाकरण का प्रमाणपत्र

Mon, 09 Aug 2021 10:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Now the certificate of anti-coronavirus vaccination will also be available on WhatsApp
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोविड-19 के टीकाकरण का प्रमाणपत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरकार ने अब बेहद आसान बना दिया है। अब यह प्रमाणपत्र पंजीकृत मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर पाया जा सकता है। इसके लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने व्हाट्सएप नंबर 9013151515 जारी किया है। इस पर संदेश भेजकर टीकाकरण का सर्टिफिकेट ही नहीं, बल्कि कोविड-19 से जुड़ी अन्य जानकारियां भी प्राप्त की जा सकती हैं।
इस सुविधा का फायदा उन लोगों को मिलेगा, जिन्हें यात्रा के दौरान टीकाकरण का प्रमाणपत्र दिखाना जरूरी होगा। कोविड-19 से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने व टीकाकरण प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए सबसे पहले व्हाट्सएप नंबर 9013151515 को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर की सूची में माई जीओवी (रू4त्रश1) नाम से सेव कर सकते हैं। इसके बाद व्हाट्सएप पर जाकर इस नंबर पर हाय का संदेश भेजना होगा। उसके बाद एक से लेकर आठ तक के विकल्प आएंगे कि आप इनमें से किस तरह की जानकारी चाहते हैं। जो जानकारी चाहिए, उस नंबर को दर्ज करें।
विज्ञापन

अगर हिंदी में जानकारी चाहते हैं तो उसकी भी सुविधा है। उसके लिए हिंदी टाइप करना पड़ेगा। इसके बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवार्ड (ओटीपी) आएगा, जिसे दर्ज करने के बाद मांगी गई जानकारी या कोविड टीकाकरण का प्रमाणपत्र उपभोक्ता की स्क्रीन पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मोबाइल नंबर से अगर एक से अधिक लोगों ने टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराया है तो उसकी भी सुविधा है कि आपसे पूछा जाएगा कि किसका प्रमाणपत्र चाहिए, उस व्यक्ति का केवल क्रम संख्या देना है और पलक झपकते ही प्रमाणपत्र आपके स्क्रीन पर होगा। यह प्रमाणपत्र सभी को अपने पास सुरक्षित रखना बहुत ही जरूरी है।

यात्रा के दौरान मांगा जा सकता है प्रमाणपत्र
हाथरस। कोविड टीकाकरण का प्रमाणपत्र अपने देश के साथ ही विदेश यात्रा पर जाने वालों से मांगा जा सकता है। अगर आपने टीके की दोनों खुराक ले ली हैं तो उसका प्रमाणपत्र अवश्य डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें। उदहारण के लिए मुम्बई में अब लोकल ट्रेन का पास भी उन्हीं लोगों को जारी होगा, जिन्होंने टीके की दोनों खुराक लगवा ली हैं। पास के लिए आवेदन के वक्त उसका प्रमाणपत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। संवाद
व्हाट्स एप के माध्यम से टीकाकरण प्रमाणपत्र मिल सकेगा। इसके लिए शासन द्वारा एक नंबर भी जारी किया है। इसका लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
-डॉ. विजेंद्र सिंह, एसीएमओ हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed