{"_id":"5de2b6108ebc3e548d6f22dd","slug":"hathras-now-roadways-buses-will-also-pass-through-the-toll-with-fastag-card-hathras-news-ali220205155","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: अब रोडवेज बसें भी टोल से गुजरेंगी फास्टैग कार्ड से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: अब रोडवेज बसें भी टोल से गुजरेंगी फास्टैग कार्ड से
विज्ञापन
अब रोडवेज बसें भी टोल से गुजरेंगी फास्टैग कार्ड से
32 बसें नजर आएंगी फास्ट टैग से लैस, दिल्ली चलने वाली बसों के लिए भेजा गया कर्मी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। अब रोडवेज बसें भी टोल प्लाजा से फास्टैग कार्ड से गुजरेंगी। हाथरस डिपो की 32 बसें जल्द टैग कार्ड से लैस नजर आएंगी। दिल्ली रूट पर चलने वाली आधा दर्जन बसों के लिए कर्मी को दिल्ली भेजा गया है। कर्मचारी दिल्ली नगर निगम से बसों के लिए टैग लेकर आएगा। इन्हें बसों पर लगाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि सरकार डिजिटल इंडिया पर खासा ध्यान दे रही है। इस क्रम में अब 15 दिसंबर से बिना फास्टैग कार्ड के वाहनों को गुजरने में दिक्कत होगी। इस बात को ध्यान में रखते हुए हाथरस डिपो के अधिकारियों ने संबंधित बैंक को 32 फास्ट टैग कार्ड उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है।
दिल्ली रूट पर चलने वाली आधा दर्जन बसों के लिए दिल्ली नगर निगम से टैग लेने के लिए कर्मी को शनिवार को भेजा गया है। 15 दिसंबर से पहले सभी बसें फास्टैग से लैस नजर आएगी। इस मामले में कार्यवाहक स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह का कहना है कि फास्टैग कार्ड के लिए हमने आवेदन कर दिया है। दिल्ली रूट पर चलने वाली बसों के लिए टैग लेने के कर्मी को भेजा है।