{"_id":"6279582a7110b909440a219f","slug":"hathras-now-passengers-will-get-roadways-buses-from-the-platform-of-the-bus-stand-hathras-news-ali29115795","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अब यात्रियों को बस स्टैंड के प्लेटफार्म से मिलेंगी रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अब यात्रियों को बस स्टैंड के प्लेटफार्म से मिलेंगी रोडवेज बसें
विज्ञापन
हाथरस : रोडवेज बस स्टैंड का सजा हुआ भवन। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रोडवेज बस स्टैंड से सफर करने वाले यात्रियों को आने वाले दिनों में राहत मिलेगी। रोडवेज बसस्टैंड पर प्लेटफार्म से बसों का संचालन होगा। कायाकल्प योजना के तहत रोडवेज बस स्टैंड पर रंगाई-पुताई और मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाओं का इंतजाम किया जा रहा है।
हाथरस डिपो के बस स्टैंड से हर रोज 77 बसों का संचालन होता है। इसके अलावा अन्य डिपो की बसें भी बस स्टैंड से गुजरती है। परिवहन निगम मुख्यालय ने अब बस स्टैंडों पर ऐसी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं, जिससे यात्रियों को बस स्टैंड के प्लेटफॉर्म से ही बसें मिल सकें। प्लेटफॉर्म पर उन मार्गों के नाम की प्लेट भी लगाई जाएं, जिनके लिए वहां से बसें रवाना होंगी।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) शशि रानी ने बताया कि शासन स्तर से बस स्टैंड के कायाकल्प के लिए हजारों रुपये का बजट उपलब्ध कराया गया है। इस बजट से बस स्टैंड की रंताई और मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। इसके बाद बस स्टैंड पर बने प्लेटफॉर्म पर मार्गों के नाम की प्लेट लगाई जाएंगी। उनका कहना है कि यह व्यवस्था लागू होने से यात्रियों को बसों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। संवाद