{"_id":"6295101815119b6bcb1c66f0","slug":"hathras-now-passenger-ticket-will-come-out-with-luggage-in-roadways-bus-hathras-news-ali292766385","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अब रोडवेज बस में सामान के साथ निकलेगा यात्री टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अब रोडवेज बस में सामान के साथ निकलेगा यात्री टिकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
रोडवेज बस से सामान भेजने वाले लोगों के लिए अब इसे पहुंचाना महंगा होगा। लगेज बुक करने के साथ नई मशीन स्वयं यात्री टिकट निकालेगी। नई ईटीएम मशीन हाईटेक सुविधाओं से लैस होगी। वाई-फाई से कनेक्ट के बाद मशीन का नंबर डालने के साथ कंप्यूटर में अपने आप डाटा ट्रांसफर हो जाएगा। इसे लेकर डिपोवार कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बीते दिनों हाथरस डिपो के कर्मी भी अलीगढ़ प्रशिक्षण ले आए हैं।
हाथरस डिपो की 77 बसों के लिए अगले कुछ दिनो में नई ईटीएम मशीन आएंगी। एआरएम स्तर से मशीनों की मांग भी भेज दी गई है। डिपो के कर्मियों को ईटीएम से संबधित प्रशिक्षण भी अलीगढ़ में दिया जा चुका है। ये मशीन काफी सुविधाओं से लैस होगी।
मशीन डेबिट, क्रेडिट कार्ड को स्वीकार करेंगी। यदि बस में यात्रियों के अलावा लगेज है बुक होने के बाद यात्री का टिकट ईटीएम मशीन स्वयं बना देंगी। इसलिए खाली लगेज भेजना लोगों के लिए महंगा हो सकता है। अब तक परिचालक रूट पर आने के बाद मशीन को लॉक करता है। ये मशीन वाईफाई से चलेगी।
विज्ञापन
डिपो में चालक परिचालकों के नाम कंप्यूटर में फीड किए जा रहे हैं। जिसे कर्मी यह मशीन दी जाएगी, उसमें मशीन का नंबर डालने के साथ स्वत: वाईफाई की मदद से डाटा सिस्टम में ट्रांसफार्मर हो जाएगा। एआरएम शशी रानी का कहना है कि मशीनों की मांग भेजी गई है। कर्मी अलीगढ़ प्रशिक्षण भी लेकर आए हैं। मशीन आने के बाद इसके बारे में बताया जा सकता है।