{"_id":"6143896c8ebc3e3ee67eafd5","slug":"hathras-now-one-registration-will-be-valid-in-india-series-hathras-news-ali2733655155","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अब भारत सीरीज में एक पंजीकरण होगा मान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अब भारत सीरीज में एक पंजीकरण होगा मान्य
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एक से दूसरे राज्य में जाकर रहने पर अब वाहनों को ट्रांसफर नहीं कराना पड़ेगा। परिवहन विभाग ने अब पूरे भारत में एक ही पंजीकरण नंबर को मान्य करने की व्यवस्था कर दी है। इस संबंध में बीते दिनों केंद्र सरकार की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। जिले में भी जल्द ही इसकी शुरुआत होने वाली है।
भारत सीरीज उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है, जिन्हें नौकरी की वजह से एक से दूसरे राज्य में जाना पड़ता है। ऐसे में वाहनों के नंबर को लेकर हर बार परेशानी होती है। नियमानुसार एक राज्य में पंजीकृत वाहन किसी भी दूसरे राज्य में एक साल से अधिक समय तक नहीं चलाया जा सकता है। यदि अधिक समय तक वाहन को दूसरे राज्य में चलाना होगा तो उसका पंजीकरण ट्रांसफर करना पड़ता है।
पंजीकरण ट्रांसफर कराने के लिए हर बार अलग-अलग हिसाब से रोड टैक्स भी भरना पड़ता है। ऐसे लोगों के लिए सरकार की ओर से भारत सीरीज की शुरुआत की गई है। इससे वाहन चालकों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह का कहना है कि अभी तक इस संदर्भ में हमारे यहां कोई लिखित आदेश नहीं आया है। जैसा आदेश होगा, उस पर अमल किया जाएगा। संवाद