फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Now Mahesh Babu becomes new BSP district president

हाथरस : अब महेशबाबू बने बसपा के नए जिलाध्यक्ष

Wed, 07 Apr 2021 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Now Mahesh Babu becomes new BSP district president
हाथरस : बसपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेश बाबू कुशवाहा। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में उम्मीदवारों को घोषित करने को लेकर बसपा में उठापटक जारी है। इसी का परिणाम है कि बसपा में इस जिले में तीन दिन में तीन बार जिलाध्यक्ष बदल दिए गए। अब महेश बाबू कुशवाहा को बसपा का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि बसपा में पंचायत चुनाव ने भी अपने समर्थित प्रत्याशी मैदान में उतारे। कुछ प्रत्याशियों की तत्कालीन जिलाध्यक्ष बनी सिंह जाटव ने जब घोषणा की तो उस पर कुछ कार्यकर्ताओं ने रोष जताया और उनके आवास पर प्रदर्शन भी किया। इसके बाद जब जिलाध्यक्ष ने दूसरी सूची जारी की तो कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस सूची को अमान्य घोषित कर दिया। यही नहीं पार्टी नेतृत्व ने बनी सिंह जाटव को जिलाध्यक्ष पद से हटाकर उनके स्थान पर पार्टी के वरिष्ठ नेता दिनेश देशमुख को जिलाध्यक्ष बना दिया। ऐसे में बनी सिंह जाटव पार्टी सुप्रीमो बहन मायावती के निवास पर अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और वहां अपनी बात रखी।
विज्ञापन

अब पार्टी नेतृत्व ने दिनेश देशमुख को भी जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर महेश बाबू कुशवाहा को नया जिलाध्यक्ष बनाया है। अलीगढ़ और आगरा मंडल के को-ऑर्डिनेटर सूरज सिंह ने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने महेश बाबू कुशवाहा को नया जिलाध्यक्ष बनाया है। उन्होंने यह भी बताया कि दिनेश देशमुख को अब वरिष्ठ सेक्टर प्रभारी बनाया है। वह अब एटा का काम देखेंगे। वहीं बनी सिंह जाटव को भी मुख्य सेक्टर प्रभारी अलीगढ़ मंडल बनाया है। वह अब जनपद हाथरस का काम देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed