{"_id":"6251cd4f613dbb4ba67f5666","slug":"hathras-now-english-liquor-shops-will-be-able-to-run-according-to-the-days-hathras-news-ali2889199107","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अब दिनों के हिसाब से चल सकेंगी अंग्रेजी शराब की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अब दिनों के हिसाब से चल सकेंगी अंग्रेजी शराब की दुकानें
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शासन ने अब अंग्रेजी शराब की दुकानों के संचालन के नियमों में बदलाव किया है। अब अंग्रेजी शराब की दुकानों का संचालन दिन के हिसाब से किया जा सकेगा। जो व्यक्ति जितने दिन दुकान चलाना चाहे, उसके लिए निर्धारित शुल्क जमा कर अस्थायी लाइसेंस ले सकता है। अब आबकारी विभाग ने नये नियम के हिसाब से दुकान के संचालन के लिए आवेदन मांगे हैं।
जिले में 128 विदेशी और देसी शराब और भांग की दुुकानें संचालित हैं। इनमें से 127 लाइसेंसधारकों ने लाइसेंस नवीनीकरण का शुल्क जमा कर अपने लाइसेंसों का नवीनीकरण करा लिया है। इस दौरान सादाबाद क्षेत्र में अंग्रेजी शराब की सादाबाद प्रथम की दुकान का अभी तक नवीनीकरण नहीं हो सका है। लाइसेंस शुल्क अधिक होने के कारण कोई भी इच्छुक व्यक्ति इस दुुकान के लिए आवेदन नहीं कर रहा है।
इस दुकान के संचालन के लिए आबकारी विभाग की ओर से कई बार नीलामी की प्रक्रिया के लिए भी आवेदन मांगे जा चुके हैं, लेकिन कोई भी इस दुकान के संचालन में रुचि नहीं ले रहा है। इसी वजह से विभाग ने दुकान के संचालन के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी करने की व्यवस्था की है। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि दुुकान के लिए आवेदन न आने के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। संवाद