फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Now electricity bills will be deposited at ration shops

हाथरस : अब राशन की दुकानों पर भी जमा होंगे बिजली बिल

Tue, 19 Jan 2021 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Now electricity bills will be deposited at ration shops
हाथरस : बिजली कार्यालय पर आयोजित बैठक में मौजूद अधिकारी व कर्मचारी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अब लोगों को बिजली बिल जमा करने के लिए बिलिंग काउंटर पर लाइन में नहीं लगना होगा। अब वह राशन लेने जाएंगे तो वहां पर भी बिजली का बिल जमा कर सकते हैं। इसकी एवज में राशन डीलर को 17 रुपये बिजली विभाग की ओर से मिलेंगे। सोमवार को ओढ़पुरा बिजली कार्यालय में डीएसओ व बिजली अफसरों की मौजूदगी में राशन डीलरों को ट्रेनिंग दी गई।
उल्लेखनीय है कि बिजली महकमा राजस्व बढ़ाने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व राशन डीलरों की मदद ले रहा है। क्योंकि बिलिंग काउंटरों पर बिल जमा करने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी रहती है। इस कारण काफी लोग हर माह बिजली का बिल जमा नहीं कर पाते हैं। उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के लिए बिजली महकमे ने अब राशन की दुकानों पर बिजली का बिल जमा कराने का फैसला लिया है। इसकी एवज में राशन डीलर को 17 रुपये की राशि विभाग की ओर से दी जाएगी।
विज्ञापन

पॉश मशीनों में एप्लीकेशन किया इंस्टॉल
जिलेभर में करीब 668 राशन की दुकानों पर हैं। इन दुकानों से लाखों की संख्या में लोग हर माह खाद्यान्न लेने के लिए आते हैं। बिजली विभाग ने इस बात को ध्यान में रखते हुए डीलरों की पॉश मशीन में बिल जमा कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए बिजली विभाग ने यूपीपीसीएल का एक एप इंस्टाल कराया है। डीलर को एक बॉलेट बनाना होगा। उपभोक्ता बिजली बिल लेकर राशन की दुकान पर पहुंचेगा। उस बिल के आधार पर डीलर उपभोक्ता से राशि लेगा। एक रसीद डीलर बिल जमा करने के बाद उपभोक्ता को देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की सभी राशन डीलर पॉश मशीन के माध्यम से बिजली के बिल जमा करेंगे। पॉश मशीन में एक एप इंस्टाल किया गया है। इसके लिए उन्हें बॉलेट बनाना होगा। उपभोक्ता बिल लेकर आएगा। बिल जमा करने के पश्चात डीलर एक रसीद उपभोक्ता को देगा दूसरी रसीद अपने पास रखेगा।

- सुरेंद्र कुमार, डीएसओ
अब राशन की दुकानों पर बिजली के बिल जमा होंगे। इसके लिए कार्यालय में ट्रेनिंग दी गई है। बिल जमा करने की एवज में डीलर को 17 रुपये एक बिल जमा करने पर मिलेंगे।
- सुभाष चंद्रा, एक्सईएन विद्युत विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed