फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Notice to five colleges on difference in Aadhar card, admit card

हाथरस : आधार कार्ड, प्रवेश पत्र में भिन्नता पर पांच कॉलेजों को नोटिस

Sat, 09 Apr 2022 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Notice to five colleges on difference in Aadhar card, admit card
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। आधार कार्ड व प्रवेश पत्र के नाम में भिन्नता वाले विद्यार्थियों का ब्योरा उनके कॉलेज से मांगा जा रहा है। ऐसे पांच और कॉलेजों को जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने नोटिस दिया है।
सादाबाद इंटर कॉलेज सादाबाद के केंद्र व्यवस्थापक ने चार कॉलेजों के ऐसे परीक्षार्थी पकड़े हैं, जिनके आधार कार्ड व प्रवेश पत्र में भिन्नता है। इन विद्यालयों के परीक्षार्थियों के आधार कार्ड और प्रवेश पत्र में भिन्नता मिलने पर डीआईओएस ने नोटिस जारी कर परीक्षार्थी के मूल अभिलेख, मूल टीसी, एसआर, प्रवेश फार्म, आधार कार्ड के साथ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा केंद्र व्यवस्थापक, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज सुजावलपुर ने भी ऐसे ही छात्रों को पकड़ा है। इनके आधार कार्ड और प्रवेश पत्र में भिन्नता पाई गई है। डीआईओएस ऋतु गोयल ने बताया कि इन सभी छात्रों के संबंध में 10 अप्रैल तक जानकारी मांगी है, ताकि परीक्षार्थी की पहचान की जा सके। किसी प्रकार की शिथिलता के लिए कॉलेज के प्रधानाचार्य स्वयं उत्तरदायी होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इनको जारी किया नोटिस
- बीएलएस इंटर कॉलेज सहपऊ।
- श्रीजी राघवेन्द्र दास उमावि घूंचामई सादाबाद।
- श्री सरनाम सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल नगला पचौरी।
- श्री राम अकादमी इंटर कॉलेज कूपा रोड सादाबाद।
-श्री करन सिंह इंटर कॉलेज अगसौली हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed