{"_id":"61c8b4c8e3ae4b1f1a40a335","slug":"hathras-notice-to-colleges-not-uploading-marks-on-website-hathras-news-ali2815866194","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : वेबसाइट पर अंक अपलोड नहीं करने वाले कॉलेजों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : वेबसाइट पर अंक अपलोड नहीं करने वाले कॉलेजों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कक्षा नौवीं से 12वीं तक के छात्रों के अंक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड नहीं करने पर कॉलेजों को नोटिस जारी किया गया है। डीआईओएस ने इस मामले में कॉलेज संचालकों से 27 दिसंबर तक स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई की बात कही है।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के कॉलेजों को 24 दिसंबर तक नौवीं, दसवीं, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के अंकों को वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे। लेकिन कुछ विद्यालयों ने अंक अपलोड नहीं किए हैं।
ऐसे विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर 27 दिसंबर तक स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीआईओएस ने कहा है कि यदि स्पष्टीकरण समय से प्राप्त नहीं होता है, तो छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जिसके लिए संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्य स्वयं जिम्मेदार होंगे। संवाद