{"_id":"61d5e3494ddb8b2a995fb780","slug":"hathras-notice-given-to-41-colleges-that-did-not-submit-rolls-hathras-news-ali282398139","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नामावली जमा न करने वाले 41 कॉलेजों को दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नामावली जमा न करने वाले 41 कॉलेजों को दिया नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने जिले भर के 45 कॉलेजों को नोटिस जारी कर छह जनवरी तक नामावली जमा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि ऐसा न करने की स्थिति में विभागीय कार्रवाई के लिए संबंधित कॉलेजों के संचालक खुद जिम्मेदार होंगे। ऐसे कॉलेजों की छात्र संख्या शून्य किए जाने की चेतावनी दी गई है।
वर्ष 2022 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले संस्थागत परीक्षार्थियों के ऑनलाइन अपलोड किए गए आवेदन पत्र और शैक्षिक सत्र 2021-22 (परीक्षा वर्ष 2023) कक्षा नौ एवं 11 के छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन अग्रिम पंजीकरण की हस्ताक्षर युक्त नामावली डीआईओएस दफ्तर में जमा करने के निर्देश बार-बार दिए जा रहे हैं। इसके बावजूद जिले के 41 कॉलेज संचालकों ने अभी तक नामावली डीआईओएस दफ्तर में जमा नहीं कराई है।
इसके अलावा अर्हता संबंधी प्रपत्रों के साथ आवेदन उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था, लेकिन अभी तक सूची में दिए गए 41 विद्यालयों द्वारा आवेदन पत्र जमा नहीं कराए गए हैं। डीआईओएस ऋतु गोयल ने बताया कि संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य को निर्देशित किया जाता है कि अपने विद्यालय की कक्षा-9, 10, 11 एवं 12 की हस्ताक्षर युक्त नामावली बृहस्पतिवार तक प्रत्येक दशा में कार्यालय में जमा कराने को कहा है। यदि आवेदन पत्र जमा नहीं किए जाते हैं तो संबंधित विद्यालय की छात्र संख्या शून्य करते हुए विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके लिए संबंधित कॉलेज संचालक स्वयं उत्तरदायी होंगे। संवाद