{"_id":"621e6a5b04dead72250f38ec","slug":"hathras-notice-given-to-12-panchayat-assistants-hathras-news-ali2862126174","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 12 पंचायत सहायकों को दिए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 12 पंचायत सहायकों को दिए नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शासन के निर्देश पर जिले की ग्राम पंचायतों में सरकारी योजनाओं को लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए बेशक पंचायत सहायकों की तैनाती कर दी गई है, लेकिन 12 ग्राम पंचायत सहायकों द्वारा तैनाती के बाद से ही अपनी ग्राम पंचायतों में कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) जीडी जैन ने संबंधित पंचायत सचिवों को पंचायत सहायकों को नोटिस जारी कर उनका स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं।
जिले में वर्तमान में 463 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 404 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक तैनात हैं। इन पंचायत सहायकों को अपनी ग्राम पंचायतों में बने पंचायतघरों में बैठकर ग्रामीणाें को योजनाओं का लाभ दिलाए जाने के लिए काम करने के निर्देश दिएगए हैं। पंचायतघरों का निर्माण पूरा न होने की दशा में प्राथमिक विद्यालय परिसर में बैठने के निर्देश दिए गए हैं।
समीक्षा के दौरान सामने आया है कि जिले की 12 ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों द्वारा तैनाती के बाद से कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। अब इस मामले में डीपीआरओ ने संबंधित पंचायत सचिवों को सभी पंचायत सहायकों को नोटिस जारी कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। संवाद