{"_id":"604cf7038ebc3ed3f7129b81","slug":"hathras-not-yet-arrested-accused-of-farmer-murder-sasni-news-ali258544777","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ किसान हत्याकांड का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ किसान हत्याकांड का आरोपी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)।
किसान हत्याकांड का मुख्य आरोपी गौरव सोंगरा उर्फ रुद्राक्ष पंडित घटना के दो हफ्ते बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में अब भी एहतियातन पुलिस बल तैनात है। प्रशासन पीड़ित परिवार को शस्त्र लाइसेंस देने की प्रक्रिया भी शुरू कर चुका है।
गौरतलब है कि दो सप्ताह पूर्व किसान की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह अपने खेत पर आलू की खोदाई करवा रहे थे। इस मामले ने खासा तूल पकड़ा था। जमकर सियासत भी हुई। मृतक की पुत्री ने चार नामजदों सहित छह लोगों के खिलाफ इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, लेकिन मुख्य आरोपी गौरव का अभी तक कुछ अता-पता नहीं है।
इसे लेकर चर्चाओं का दौर भी चल रहा है। यही नहीं घटना को लेकर प्रदेश स्तर पर मचे बवाल के बाद महिला दिवस के मौकेे पर गांव में महिला पुलिस चौकी खोलने का निर्णय लिया गया था। इसका संचालन भी शुरू हो गया है। हालांकि मुख्य आरोपी की गिरफ़तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं, लेकिन पुलिस के हाथ अभी खाली ही हैं।