फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Not a farmer movement around Delhi, but an anti-national movement: Raja Bhaiya

हाथरस : दिल्ली के आसपास किसान आंदोलन नहीं, बल्कि राष्ट्रविरोधी आंदोलन है : राजा भैया

Wed, 27 Oct 2021 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Not a farmer movement around Delhi, but an anti-national movement: Raja Bhaiya
हाथरस :जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया का स्वागत करते प्रदेश सचिव र? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कबीना मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया का कहना है कि असली किसान तो अपने खेतों में काम कर रहे हैं। दिल्ली के आसपास जो आंदोलन चल रहा है, वह किसान आंदोलन नहीं है, बल्कि राष्ट्रविरोधी आंदोलन है। उन्होंने लखीमपुर खीरी में हुई घटना को बेहद दुखद बताया। वह यहां पार्टी के प्रदेश सचिव रवि चौहान के कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जनसत्ता दल का अभी किसी दल से कोई चुनावी गठबंधन नहीं हुआ है। इसे लेकर किसी दल से कोई वार्ता नहीं हुई है। अभी हमारी प्राथमिकता पार्टी का ढांचा खड़ा कर इसे जन-जन तक पहुंचाना है। जिन-जिन सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी, उसका खुलासा किया जाएगा। किसानों और बेरोजगारों की समस्याएं पार्टी के मुख्य मुद्दे हैं।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी कहा कि हमारी पार्टी भी योग्य महिलाओं को चुनाव में उतारेगी, लेकिन हमने इसका कोई प्रतिशत तय नहीं किया है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के आसपास जो आंदोलन हो रहा है, वह आम किसानों के मुद्दों से अलग है। आम किसान तो खेतों में काम कर रहा है। वहां प्रदर्शनकारियों के क्रिया कलाप, जैसे 26 जनवरी पर लाल किले पर प्रदर्शन, किसी के हाथ काट लेना, राष्ट्र विभाजन की मांग करना, कोई किसान आंदोलन नहीं है। यह एक तरह से राष्ट्रविरोधी आंदोलन है। लखीमपुर खीरी की घटना को उन्होंने दुखद बताया। उन्होंने कहा कि जो लोग दुर्घटना मरे हैं और जिन लोगों को लाठियों से मारा गया है, दोनों के प्रति हम शोक व्यक्त कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजा भैया ने एक सवाल के जवाब में यह भी कहा कि लगातार जिस तरह से महंगाई बढ़ गई है, यह काफी चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि हम तो पैदाइशी भगवान राम की शरण में हैं। राम शुरू से हमारे इष्ट हैं और हमारे आराध्य हैं। हम उनमें से नहीं हैं, जोकि चुनाव आने से पहले राम की शरण में जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed