फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Nomination will be done in three chambers, two supporters will go with the candidate

हाथरस : तीन कक्षों में होंगे नामांकन, प्रत्याशी के साथ जाएंगे दो समर्थक

Thu, 20 Jan 2022 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Nomination will be done in three chambers, two supporters will go with the candidate
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में नामांकन के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया गया है। कलेक्ट्रेट में तीनों विधानसभा क्षेत्रों के नामांकन के लिए स्थलों का चयन कर लिया गया है। बैरिकेडिंग लगवाने सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी खाका खींच लिया गया है।
जिले में 20 फरवरी को तीसरे चरण में मतदान होना है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से 25 जनवरी को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। इस क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर में तीनों विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन किए जाने के लिए प्रशासन की ओर से सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया गया है।
विज्ञापन

हाथरस विधानसभा क्षेत्र के नामांकन के लिए न्यायालय अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व कक्ष, सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए न्यायालय अपर जिलाधिकारी न्यायिक कक्ष व सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र के लिए न्यायालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के कक्ष को निर्धारित किया गया है। यहां रिटर्निंग ऑफिसर प्रत्याशियों से नामांकन लेंगे। नामांकन कार्य के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगानी भी शुरू कर दी गई है। सभी प्रत्याशी मुख्य गेट से बैरिकेडिंग से होते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र के नामांकन कक्ष तक पहुंचेंगे। नामांकन स्थल पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed