{"_id":"605f78c98ebc3e591351de7e","slug":"hathras-nomination-papers-of-75-gram-pradhan-posts-sold-on-the-first-day-hathras-news-ali2597499134","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पहले दिन 75 ग्राम प्रधान पद के नामाकंन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पहले दिन 75 ग्राम प्रधान पद के नामाकंन पत्र
विज्ञापन
हाथरस : हाथरस ब्लॉक कार्यालय पर पंचायत चुनाव के चलते नामांकन पत्र खरीदते लोग।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पंचायत चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा होते ही नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई। शनिवार को पर्चा खरीदने के लिए ब्लॉक मुख्यालयों पर सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा। इस दौरान ग्राम पंचायत प्रधान पद के लिए सबसे ज्यादा पर्चे खरीदे गए।
नामांकन प्रपत्र लेने के लिए सुबह से ही लोगों की लाइन ब्लॉक के काउंटरों के बाहर देखने को मिली। वहीं अपने अपने पद के अनुसार दस्तावेजों को तैयार किए जाने को लेकर प्रत्याशी जानकारी करते भी नजर आए।
इस दौरान ग्राम प्रधान पद के 75, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 11 पर्चे लिए गए। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य का किसी भी उम्मीदवार ने कोई नामांकन नहीं लिया। जिला पंचायत सदस्य के नामांकन प्रपत्र विकास भवन सभागार से दिए गए।