फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: No prisoner told any problem in jail

हाथरस : जेल में किसी भी बंदी ने नहीं बताई कोई समस्या

Sat, 20 Nov 2021 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: No prisoner told any problem in jail
हाथरस : अलीगढ़ जिला कारागार का निरीक्षण करतीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव। विज्ञप्ति - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश श्रीमती मृदुला कुमार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव चेतना सिंह ने जिला कारागार अलीगढ़ का निरीक्षण किया और सचिव को किसी भी बंदी ने कोई समस्या नहीं बताई।
इस मौके पर जेलर प्रमोद कुमार सिंह ने उन्हें बताया वर्तमान में उच्च न्यायालय में सिद्धदोष बंदियों की अपील योजित करने के लिए कोई भी अपील जनपद हाथरस से संबंधित लंबित नहीं है। उनसे कारागार में निरुद्ध बंदियों की वर्तमान स्थिति में जानकारी ली तो जेलर ने बताया कि वर्तमान में जिले से संबंधित कुल 1266 बंदी निरुद्ध हैं। इनमें 1208 पुरुष, महिलाएं 48, किशोर (18 से 21 वर्ष) 10 व जनपद हाथरस की निरुद्ध महिला बंदियों के साथ तीन बच्चे हैं। सचिव ने पुरुष बंदी व महिला बंदियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए जेलर को आवश्यक निर्देश दिए। कारागार में निरुद्ध बंदियों से उनकी तारीख पेशी एवं भोजन के संबंध में जानकारी ली। बंदियों से भोजन के बारे में पूछा। इसके अतिरिक्त निरुद्ध बीमार बंदियों से उनके स्वास्थ्य के बारे में एवं उनको दी जाने वाली दवाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी की। जेलर प्रमोद कुमार ने बताया कि निरुद्ध बंदियों को अपने घर पर बात करने के लिए पीसीओ लगा हुआ है। इसमें 10 फोनों की व्यवस्था की गई है। बंदियों से उनकी समस्या के बारे में पूछा गया तो उनके द्वारा कोई समस्या नहीं बताई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed