फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: No one will be able to harass them if the traders are united: Garg

हाथरस : व्यापारी एकजुट रहेंगे तो कोई भी नहीं कर पाएगा उनका उत्पीड़न : गर्ग

Sun, 21 Feb 2021 12:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Hathras: No one will be able to harass them if the traders are united: Garg
हाथरस : पश्चिमी उत्तर प्रदोश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग के ह? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग, प्रदेश मंत्री हरपाल सिंह यादव व प्रदेश सचिव प्रमोद सिंघल का खंदारी गढ़ी में जोशीला स्वागत किया गया। इस मौके पर व्यापारियों की बैठक भी हुई।
प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने कहा कि यदि व्यापारी एकजुट रहेगा तो कोई भी अधिकारी उनका उत्पीड़न करने का साहस नहीं कर पाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापार मंडल द्वारा आर्थिक राहत पैकेज की मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन में व्यापारियों से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पूरे संकटकाल में व्यापारी पीड़ित रहा है। लॉकडाउन खुलने के बाद व्यापारियों के सामने अनेक समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं, लेकिन केंद्र और प्रदेश सरकार का ध्यान व्यापारियों की ओर नहीं है। उन्हें किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि व्यापारियों का तीन माह का बिजली का बिल अप्रैल मई-जून का माफ किया जाए, तीन माह का बैंकों का ब्याज भी माफ किया जाए और तीन माह की ईएमआई की जिम्मेदारी भी सरकार ले। वाणिज्यिक विद्युत दरों को घरेलू विद्युत दरों के बराबर किया जाए और 60 वर्ष से ऊपर की आयु के व्यापारी को तत्काल प्रभाव से पेंशन योजना का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार व्यापारियों की मांगों पर ध्यान नहीं देगी तो व्यापारी मजबूर होकर दिल्ली के लिए कूच करेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता वीरेंद्र कुमार अग्रवाल एडवोकेट ने की और संचालन केसी महाशय ने किया। इस मौके पर अरुण कुमार अग्रवाल, धीरेंद्र कुमार अग्रवाल, प्रदीप बंसल, संजय यादव, महेश यादव संघर्षी, सुखवीर सिंह, सुधीर मित्तल, बृजेश गौतम, कुशाग्र बागला, रोहित राजपूत , मास्टर राकेश कुमार, आकाश, सोनू वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed