फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: No clue of missing married woman even after three days

हाथरस : लापता विवाहिता का तीन दिन बाद भी नहीं लगा कोई सुराग

Sun, 05 Dec 2021 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: No clue of missing married woman even after three days
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

तीन दिन पहले लापता विवाहिता का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। मायके पक्ष के लोग ससुरालीजनों पर हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि गांव बघराया निवासी चंद्रवीर सिंह ने अपनी पुत्री भावना की शादी 2 मई 2021 को हाथरस जंक्शन के ही गांव छौंक निवासी मनीष से की थी।
शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में बाइक की मांग करने लगे और विवाहिता के साथ आए दिन मारपीट करने लगे। बृहस्पतिवार को गांव के एक व्यक्ति ने चंद्रवीर सिंह को सूचना दी कि उनकी पुत्री के साथ मारपीट की जा रही है।
विज्ञापन

सूचना पर बेटी की ससुराल पहुंचे मायके के लोगों को पुत्री नहीं मिली। उसकी अलमारी से 12 पेज का एक पत्र मिला। इसमें शादी के बाद से किए गए उत्पीड़न की बात लिखी है। तीन दिन से मायके लोग विवाहिता की तलाश में पुलिस के साथ लगे हुए हैं, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed