{"_id":"619696fca35934263161abf7","slug":"hathras-nisha-karisma-sapna-neha-and-priyanka-won-the-competition-sasni-news-ali2784864132","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : प्रतियोगिता में निशा-करिश्मा, सपना, नेहा व प्रियंका ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : प्रतियोगिता में निशा-करिश्मा, सपना, नेहा व प्रियंका ने मारी बाजी
विज्ञापन
कन्या इंटर कालेज में मेंहदी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं।
- फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
कस्बा के कन्या इंटर कालेज में मेहंदी, रंगोली, पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कन्या इंटर कालेज के अलावा विद्यापीठ इंटर कोलज, केएल जैन इंटर कालेज, लवकुश इंटर कालेज के बच्चों ने प्रतिभाग किया। रंगोली में निशा व करिश्मा, मेहंदी में सपना, पोस्टर में नेहा व निबंध प्रतियोगिता में प्रियंका प्रथम रहीं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य सीमा श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। रंगोली प्रतियोगिता में निशा व करिश्मा प्रथम, नीशू व ललतेश द्वितीय, दीक्षा कुशवाह व अंजलि तृतीय स्थान पर रही। नंदनी व अंजली को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
मेंहदी प्रतियोगिता में सपना प्रथम, मेघा शर्मा द्वितीय, वंदना शर्मा तृतीय स्थान पर रही। ललतेश को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में नेेेेेहा प्रथम, ज्योति द्वितीय, वादल सैनी तृतीय रही। अनुराग को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
निबंध प्रतियोगिता में प्रियंका प्रथम, लवकुश द्वितीय, राधा तृृतीय स्थान पर रही। शिवानी सिंह को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सीमा श्रीवास्तव ने की। अतिथियों ने पुरस्कार देकर विद्यार्थियों को सम्मानित किया।