{"_id":"611d548e8ebc3e79a9139383","slug":"hathras-nine-teachers-who-appeared-in-the-arp-exam-passed-hathras-news-ali270988995","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : एआरपी परीक्षा में शामिल हुए नौ शिक्षक-शिक्षिकाएं पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : एआरपी परीक्षा में शामिल हुए नौ शिक्षक-शिक्षिकाएं पास
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बेसिक के स्कूलों में शैक्षिक सपोर्ट के लिए एआरपी के पद पर चुने जाने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा हुई। जिसमें नौ अभ्यर्थी शामिल हुए और दो गैरहाजिर रहे। परीक्षा का परिणाम भी घोषित हो गया। जिसमें परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी पास हो गए।
बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में शैक्षिक सपोर्ट के लिए एआरपी के पद पर विषय विशेषज्ञों को नियुक्त किया जा रहा है। हिंदी एक, गणित एक, विज्ञान एक और सामाजिक विज्ञान के तीन एआरपी का चयन होना है। जिसके लिए 11 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आवेदन किया था। बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हुई लिखित परीक्षा में नौ आवेदक ही परीक्षा में शामिल हुए। इसमें सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं पास हो गईं। यह परीक्षा 60 नंबर की हुई।
अब दूसरे चरण में 30 नंबर की माइक्रो टीचिंग की परीक्षा होगी। माइक्रो टीचिंग में पास होने वाले आवेदकों का साक्षात्कार होगा, जोकि 10 नंबर का होगा। इस पूरी प्रक्रिया के बाद ही एआरपी का चयन होगा। डायट प्राचार्या डॉ. रिचा गुप्ता, जीजीआई की प्रधानाचार्या ममता कौशिक उपाध्याय, क्वालिटी प्रकोष्ठ के डीसी अशोक कुमार और मुख्यालय पर तैनात एबीएसए लालचंद्र की निगरानी में परीक्षा हुई। संवाद