समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष युवराज सिंह यादव का जीटी रोड स्थित सपा कार्यालय पर स्वागत किया गया। सपाइयों ने युवराज को मालाओं से लाद दिया। मौके पर युवराज ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के आत्मसम्मान पर किसी कीमत पर आंच नहीं आने दूंगा। पार्टी के लिए जान लगा दूंगा।
जीटी रोड कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह में युवजन सभा के सुशील यादव ने कहा कि युवराज के अध्यक्ष बनने से जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं में जान आई है। पप्पू बघेल ने कहा कि युवराज सिंह पूरे जिले में लोकप्रिय नेता के रूप में पहचाने जाते हैं। स्वागत से अभिभूत जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका निष्ठा से निर्वहन करूंगा। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं उनके साथ पूरे प्रदेश का युवा वर्ग जुड़ा हुआ है। मौके पर सुनील यादव, अभिषेक यादव गुड्डू, रामपाल, सिंह, धर्मवीर सिंह, कुंवर पाल, रक्षपाल सिंह, मोहनलाल, रेवती सिंह आदि थे।