{"_id":"60cb88548ebc3ef89b65792d","slug":"hathras-news-ali2657851184","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : स्वत: रोजगार के तहत ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : स्वत: रोजगार के तहत ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
स्थानीय लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में राज्य निगरानी समिति के सदस्य रामभरोसी लाल वाल्मीकि ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। इस मौके पर समाज कल्याण विभाग, नगर निकायों और पंचायतराज विभाग के अधिकारियों को योजनाओं के कामों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
राज्य निगरानी समिति सदस्य ने समाज कल्याण विभाग में संचालित योजनाओं के अनुसूचित जाति के लोगों को रोजगार के लिए त्रण उपलब्ध कराए जाने निर्देश दिए। वर्तमान में लाभार्थियों को मिलने वाले ऋण के बारे में जानकारी ली। सहायक प्रबंधक समाज कल्याण ने बताया कि अप्रैल और मई में कोरोना के कारण लोग ऋण पाने के लिए आवेदन नहीं मिले थे। अब फॉर्म प्राप्त होने लेगे हैं।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वत: रोजगार योजना के तहत अब तक 28 फॉर्म प्राप्त हुए हैं। नगर पालिका हाथरस के ईओ डॉ. विवेकानंद गंगवार से सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। ईओ ने बताया कि कोविड संबंधी उपकरण सभी सफाईकर्मियों को दिए गए हैं।