{"_id":"632a01fd02e1e731946cb2af","slug":"hathras-new-branches-of-banks-will-open-in-22-villages-of-the-district-hathras-news-ali300833042","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिले के 22 गांवों में खुलेंगी बैंकों की नई शाखाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिले के 22 गांवों में खुलेंगी बैंकों की नई शाखाएं
सार
जिले के ग्रामीण अंचल के लोगों को बेहतर बैंकिंग सेवा उपलब्ध कराए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।इसमें 140 बैंक व 90 एटीएम संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विस्तार
गौरव भारद्वाज
हाथरस। जिले के ग्रामीण अंचल के लोगों को बेहतर बैंकिंग सेवा उपलब्ध कराए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में 22 नई बैंक शाखाओं को खोलने का प्रस्ताव तैयार कर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) को भेजा गया है। यह प्रस्ताव उन गांवों में शाखाएं खोलने के लिए भेजा गया है, जहां दो हजार से अधिक व पांच हजार से कम की आबादी है। एलडीएम द्वारा भेजे गए आरबीआई को प्रस्ताव की हरी झंडी का इंतजार किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि जिले में वर्तमान में करीब 12 लाख की आबादी है। इसमें 140 बैंक व 90 एटीएम संचालित हो रहे हैं। जिले के कई गांव ऐसे हैं, जहां के बाशिंदों को बैंक तक पहुंचने के लिए करीब आठ से 10 किमी का फासला तय करना पड़ता है। ऐसे में इन ग्रामीणों के समय व धन की बर्बादी होती है।
अब आरबीआई की ओर से जारी निर्देशों में दो से अधिक और पांच हजार से कम आबादी वाले गांवों में बैंक शाखा खोलने और बैंक सखी की तैनाती करने की बात कही गई हे। इसके तहत एलडीएम स्तर से एक दर्जन से अधिक बैंक शाखाएं खोलने का प्रस्ताव तैयार कर आरबीआई को भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
इन गांवों में खुलेंगी बैंकों की शाखाएं
सिकंदराराऊ तहसील के मुगलगढ़ी, सासनी के बसगोई, हाथरस के एवरनपुर, सिकंदराराऊ के मऊ चिरायल, सासनी के दरियापुर, सिकंदराराऊ के बकायन, सादाबाद के गढ़ उमराव, हाथरस के करील, सासनी के रामपुर, सिकंदराराऊ के पचौं, सलावतनगर, हाथरस के कुंवरपुर, सादाबाद के सरौठ, सिकंदराराऊ के टीकरी कलां, सादाबाद के मड़नई, सिकंदराराऊ के मिर्जापुर, सासनी के ऊसवा, सिकंदराराऊ के अगराना-जरारा, सादाबाद के महरारा, सलेमपुर, सूसामई, सिकंदराराऊ के कपसिया गांव में बैंक शाखा खोलने का प्रस्ताव भेजा गया है।
दो हजार से अधिक व पांच हजार से कम आबादी वाले गांवों में बैंक शाखा खोलने का प्रस्ताव तैयार कर आरबीआई को भेजा गया है। प्रस्ताव को हरी झंडी मिलते ही बैंक खोलने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
-दिलीप सिंह कपूर, अग्रणी जिला प्रबंधक