फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Neither mask nor proper physical distance is followed in buses

हाथरस : बसों में न मास्क न उचित शारीरिक दूरी का पालन

Tue, 07 Dec 2021 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Neither mask nor proper physical distance is followed in buses
रोडवेज बस में बिना मास्क के सफर करते यात्री। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बाद भी रोडवेज बसों में कोरना की गाइड लाइन के प्रति लापरवाही बरती जा रही है। साथ ही रोडवेज बसस्टैंड पर कोविड डेस्क भी अब वर्तमान में बंद चल रही है। इस कारण यात्रियों का डाटा तक एकत्रित नहीं हो रहा है। उल्लेखनीय है कि भले ही जिला कोविड मुक्त हो गया है, लेकिन अब कोरोना के नए वेरियंट ओमिक्रॉन को लेकर हाथरस डिपो फिर से अनजान नजर आ रहा है।
डिपो की बसों में सफर करने वाले अधिकांश यात्री न तो मास्क लगा रहे हैं। न ही बसों में सोशल डिस्टेसिंग का पालन हो रहा है। बसों में पहले की तरह यात्री बेखौफ होकर यात्रा कर रहे हैं। इस डिपो के अधिकारियों का कतई ध्यान नहीं है। इस मामले में डिपो एआरएम शशी रानी का कहना है कि चालक परिचालकों को मास्क लगाने के लिए कहा गया है। यात्रा के दौरान चालक परिचालक द्वारा यात्रियों से मास्क लगाने का आग्रह भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन

माइक के जरिए एनाउंस भी नहीं
कोविड के दौरान रोडवेज बसस्टैंड पर कोरोना डेस्क बनाई थी। इस डेस्क पर कर्मियों की तैनाती थी। बसस्टैंड पर आने व जाने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही थी। अब ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद हाथरस परिवहन निगम अभी तक सतर्क नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए वायरस के बारे में एनाउंस के जरिए यात्रियों तक को बताया तक नहीं जा रहा है। डिपो के पास वर्तमान में आने जाने वाले यात्रियों तक का ब्यौरा नहीं है। बसों की साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

सहालगों के चलते बसों में उमड़ रही भीड़
इन दिनों सहालगों का सीजन चल रहा है। सहालगों में लोग एक स्थान से दूसरे स्थान तक दूरी तय कर रहे हैं। अन्य जिलों से भी यात्रियों का आवागमन हो रहा है। बसों में खासी भीड़ उमड़ रही है। इसके बावजूद सुरक्षा को लेकर एहतियात नहीं बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed