फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Negligence: The teacher went away after closing the child in the school itself

हाथरस : लापरवाही : स्कूल में ही बच्चे को बंद कर चले गए शिक्षक

Thu, 28 Jul 2022 10:04 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 10:04 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Negligence: The teacher went away after closing the child in the school itself
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

विकास खंड सासनी के बेसिक शिक्षा विभाग के एक स्कूल में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। स्कूल का पूरा स्टाफ एक छह साल के बच्चे को कक्षा में बंद कर चला गया। दो घंटे बाद परिजन उसे खोजते हुए स्कूल पहुंचे तो शिक्षकों ने आकर उसे बाहर निकाला।
सासनी के गांव नगला सिंह के प्राथमिक स्कूल में दुर्गेश कुमार का छह साल का बेटा प्रेमप्रकाश पढ़ता है। बुधवार को दो बजे छुट्टी के बाद स्कूल बंद कर पूरा स्टाफ वहां से चला गया। लेकिन स्कूल के स्टाफ को यह बात याद नहीं रही कि प्रेमप्रकाश कक्षा में ही रह गया है।
विज्ञापन

जब बच्चा घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। दो घंटे बाद जब वे स्कूल पहुंचे तो वहां पर एक कमरे में बच्चा बंद मिला। बच्चा रो रहा था। काफी देर बाद स्कूल के एक शिक्षक गांव पहुंचे, तब कहीं जाकर बच्चे को बंद कमरे से बाहर निकाला गया। अब इस मामले में विभागीय अधिकारी बुधवार को मौजूद स्कूल के पूरे स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इस मामले में बीईओ को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के आधार पर संबंधित स्कूल के स्टाफ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - संदीप कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed