फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Negligence of health department may increase infection

हाथरस: स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से बढ़ सकता है संक्रमण

Tue, 19 May 2020 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Negligence of health department may increase infection
हाथरस: स्पोट‍्रर्स स्टेडियम में एक प्रवासी मजदूर की थर्मल स्कैनिंग करते कर्मचारी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से अब कोरोना संक्रमण बढ़ सकता है। मथुरा रोड स्थित खेल स्टेडियम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से थर्मल स्क्रीनिंग के नाम पर महज एक खानापूर्ति की जा रही है। यहां तक कि प्रवासी मजदूरों के सीधे संपर्क में आने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को पीपीई किट भी उपलब्ध नहीं कराई गई है। इस कारण सफाई करने वाले, भोजन वितरण करने वाले, रजिस्ट्रेेशन करने वाले अधिकारी और कर्मचारी बिना पीपीई किट के ही सीधे प्रवासी मजदूरों के संपर्क में आ रहे हैं।
शासन की ओर से राजस्थान से आने वाले प्रवासी मजदूरों का जिले को नोडल केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र के जरिये राजस्थान से आने वाले प्रवासी मजदूरों को उनके जिलों में भेजे जाने की व्यवस्था यहां जिला प्रशासन की ओर से की जा रही है। इन प्रवासी मजदूरों के लिए यहां मंडल के हिसाब से टेंट लगाए गए हैं। इसमें इनको ठहराया जा रहा है और बसों के जरिये इनके जिलों में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

खेदजनक पहलू यह है कि इन प्रवासी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग को लेकर स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। थर्मल स्क्रीनिंग के नाम पर महज लकीर पीटी जा रही है। ज्यादातर मजदूर तो सीधे ही स्टेडियम में प्रवेश कर रहे हैं, उनकी थर्मल स्क्रीनिंग तक नहीं हो रही है। यहां तक कि प्रवासी मजदूरों के सीधे संपर्क में आने वाले अफसरों व कर्मचारियों को पीपीई किट तक उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। इस कारण महज मुंह ढककर ही यह कर्मचारी व अधिकारी अपने काम को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed