फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Nagla Bhus intersection will now be Shiromani Maharana Pratap Chowk

हाथरस : नगला भुस चौराहा होगा अब शिरोमणि महाराणा प्रताप चौक

Tue, 07 Dec 2021 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Nagla Bhus intersection will now be Shiromani Maharana Pratap Chowk
नगला भुस तिराहे पर महाराण प्रताप की मूर्ति स्थापित कार्यक्रम का पूजन कर शिलान्यास करते अतिथि। स? - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर के आगरा रोड बाईपास स्थित नगला भुस पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप चौक का शिलान्यास नगर के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह व पालिका अध्यक्ष पं आशीष शर्मा, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, सदर विधायक हरीशंकर माहौर द्वारा किया गया। अतिथियों का पगड़ी पहनाकर तलवार भेंटकर स्वागत किया गया।
इस मौके पर पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने कहा कि महाराणा प्रताप उदयपुर के मेवाड़ में सिसौदिया राजपूत राजवंश के राजा थे। इन्होंने मुगलों को कई बार युद्ध में पराजित किया था। इसीलिए इतिहास में महाराणा प्रताप सिंह वीरता और दृढ़ प्रण के लिए अमर माने जाते हैं। यह एक ऐसे राजा थे जिन्होंने मुगल बादशाह अकबर की अधीनता को कभी स्वीकार नहीं किया था।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश प्रताप गांधी ने व संचालन योगेंद्र सिंह गहलौत जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हर्षवर्धन सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष क्षत्रिय महासभा, विशिष्ट अतिथि श्योराज सिंह प्रदेश अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा, वीरी सिंह राणा, प्रहलाद सिंह, लक्ष्मण सिंह फौजी, जयपाल सिंह, भीकम सिंह चौहान, गोपाल चौहान, नीरेश सिंह जादौन, रामवीर सिंह परमार, मनोज सिसौदिया थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नीरज प्रताप, भोला चौधरी, पंकज पलावत, संजय राणा, सतेंद्र राणा, मुकेश चौहान, ओजवीर राणा राजेश सिंह गुड्डू, गौरव प्रधान, अशोक गोला, बंटी सिंह गहलोत, संदीप सिसौदिया, सूरज राणा,राजेंद्र सिंह धाकरे, धर्मेंद्र शर्मा, सूरज सोलंकी, शिवम सोलंकी, अमन पौरुष, राजेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह, हरीश सेंगर, देवेंद्र सिंह, नरेश प्रधान, टिंकू राणा, अखंड प्रताप, केशव राणा, लक्ष्मण सिंह सेंगर, देवेंद्र चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed