{"_id":"6925a28663a6ecae0b0de774","slug":"hathras-nagar-palika-chairman-eo-accused-of-fake-appointment-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: नगर पालिका चेयरमैन-ईओ पर फर्जी नियुक्ति का आरोप, संविदा सफाई कर्मियों ने की तालाबंदी, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: नगर पालिका चेयरमैन-ईओ पर फर्जी नियुक्ति का आरोप, संविदा सफाई कर्मियों ने की तालाबंदी, नारेबाजी
Tue, 25 Nov 2025 06:05 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 25 Nov 2025 06:05 PM IST
सार
हाथरस नगर पालिका सफाई कर्मचारी पालिका परिसर में ही जमीन पर फर्श बिछाकर धरने पर बैठ गए। शहर में सफाई कार्य बंद कर दिया गया है। उनकी मांग है कि आउट सोर्सेस वाले 650 संविदा कर्मियों को भी स्थाई नियुक्ति दी जाए। जो फर्जी नियुक्ति नगर पालिका अध्यक्ष ने की है, उसे तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।
विज्ञापन
हाथरस नगर पालिका में हंगामा करते सफाई कर्मचारियों
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस नगर पालिका परिषद हाथरस में चेयरमैन व अधिशाषी अधिकारी पर फर्जी नियुक्ति किए जाने के आरोपों का मामला बढ़ता दिखाई दे रहा है। 25 नवंबर को नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ ने तालाबंदी कर दी। नगर पालिका परिसर में जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की मांग है कि फर्जी नियुक्ति को तत्काल निरस्त किया जाए, वरना आंदोलन सड़कों पर होगा।
विज्ञापन
नगर पालिका सफाई कर्मचारी पालिका परिसर में ही जमीन पर फर्श बिछाकर धरने पर बैठ गए। शहर में सफाई कार्य बंद कर दिया गया है। उनकी मांग है कि आउट सोर्सेस वाले 650 संविदा कर्मियों को भी स्थाई नियुक्ति दी जाए। जो फर्जी नियुक्ति नगर पालिका अध्यक्ष ने की है, उसे तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।
विज्ञापन
फर्जी नियुक्ति को लेकर 24 नवंबर को भी संविदा सफाई कर्मियों ने वाटर वर्क्स कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। नगर पालिका चेयरमैन के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। संविदा सफाई कर्मियों के अचानक कार्य बहिष्कार किए जाने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था भी चरमरा गई है।
विज्ञापन
