फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   mischievous langur caught injured dozens of villagers in sadabad

Hathras News: पकड़ा गया उत्पाती लंगूर, घायल कर चुका था दर्जनों ग्रामीणों को

Mon, 26 Dec 2022 06:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 26 Dec 2022 06:30 AM IST
सार

सादाबाद के कुरसंडा क्षेत्र में लंगूर ने कई लोगों को हमला कर घायल कर दिया था। लंगूर फिर पास के गांव चिरावली में दिखा। वन विभाग और वाइल्ड लाइफ की टीम ने ग्रामीणों की मदद से चिरावली गोशाला के निकट से लंगूर को पकड़ लिया।

विज्ञापन
mischievous langur caught injured dozens of villagers in sadabad
वाइल्डलाइफ और वन विभाग की टीम की पकड़ में उत्पाती लंगूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सादाबाद के कई गांव में आतंक का पर्याय रहा लंगूर रविवार को आखिरकार पकड़ा गया। वाइल्ड लाइफ और वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से गांव चिरावली की गोशाला के पास से लंगूर को पकड़ लिया। टीम लंगूर को अपने साथ ले गई। लंगूर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


करीब एक माह पहले कुरसंडा क्षेत्र में लंगूर ने कई लोगों को हमला कर घायल कर दिया था। वन विभाग और वाइल्ड लाइफ की टीम लंगूर को पकड़ने पहुंची, तो लंगूर निकट के गांव की तरफ भाग निकला। कई बार टीमें लंगूर को पकड़ने का प्रयास कर चुकी है, लेकिन लंगूर भाग निकलता था।
विज्ञापन


इस दौरान लंगूर ने कई गांवों में दो दर्जन से ज्यादा लोगों को हमला कर घायल कर दिया था। रविवार को वन विभाग की टीम को लंगूर देखे जाने की सूचना मिली। विभाग की टीम लगातार इस मामले की निगरानी कर रही थी। सूचना मिलते ही वन विभाग और वाइल्ड लाइफ की टीम गांव चिरावली पहुंच गई। टीम को देखकर लंगूर इधर-उधर भागने लगा। टीम के सदस्य लगातार लंगूर का पीछा करते रहे और आखिरकार ग्रामीणों की मदद से चिरावली गोशाला के निकट से लंगूर को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंगूर के पकड़े जाने से ग्रामीाणों ने राहत की सांस ली। क्षेत्रीय वन अधिकारी दिलीप कुमार की निगरानी में की गई कार्रवाई के दौरान संयुक्त टीम में डॉ. गोचलन, आत्मप्रकाश, ओमप्रकाश सारस्वत, पप्पू सिंह, कर्मवीर, राजकुमार आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed